
सिधौली- सीतापुरht: विश्व हिंदू महासंघ (भारत) ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी ए आर फारूकी को सौंपा
जिलाध्यक्ष अनुज बाजपेयी ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी ए आर फारूकी को सौंपते हुए अपील करते हुए कहा कि विकास खंड कसमंडा के प्राथमिक विद्यालय मलेली के विद्यालय का पैसा आवंटित होने के बाद भी भूमि आवंटित न होने से खुले मे पढने को मजबूर हैं छात्र वहीं विकास खंड कसमंडा के ही प्राथमिक विद्यालय सरांय का विद्यालय भ्रष्टाचार की भेंट चढ गया है
अधिकारियों ने छात्रों को स्कूल मे बिठाने से मना करने के चलते खुले मे पढने को मजबूर हैं नौनिहाल। वहीं संपर्क मार्गों जैसे जटहा सरांय संपर्क मार्ग, सुरैंचा मास्टर बाग संपर्क मार्ग वाया ऊंचाखेरा , सहित दर्जनों मार्ग विभागीय लापरवाही के चलते पूरी तरह उखड़ चुके हैं ।
शिकायत करने के बाद भी नहीं दे रहे ध्यान।जनपद के अधिकांश राजकीय नलकूप खराब पडे हैं जिनपर अधिकारी शिकायत के बावजूद भी ध्यान दे रहे हैं। श्री बाजपेयी ने बताया कि अगर जल्द ही कार्यवाही न की गई तो उनका संगठन उक्त मांगों को लेकर जल्द ही आंदोलन करेगा
उक्त कार्यक्रम में संगठन के जिला महामंत्री संजय पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष रामसिंह , निर्मल , प्रताप ,लखनू सहित दर्जनो कार्यकर्ताओं की मौजूदगी नजर आई