रैन बसेरे में युवक की मौत

अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन इलाके के कथपुला के पास बने रैन बसेरे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक की मौत हो गई, सूचना मिलने के तुरंत बाद मौके पर प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, यह मौत ढंड से हुई है या क्या कारण है वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही साफ हो सकेगा।

फिलहाल ढंड और कोहरा अपने रौद्र रूप में देखने को मिल रहा है, जिसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से जगह-2 रैन बसेरों की व्यवस्था की गई है, लेकिन आज थाना सिविल लाइन इलाके कठपुले के करीब बने रैन बसेरे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दीपक नाम का एक युवक ढंड में सुकड़ा हुआ पड़ा देखा गया, उसको जगाने के लिए कुछ लोग पहुंचे तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है, दीपक की मौत सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद मौके पर इलाका पुलिस व नगर निगम के आलाधिकारी पहुंच गए, जिन्होंने लोगों से जानकारी जुटा कर दीपक के मृत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,,,!

रैन बसेरे में रह रहे उसके एक साथीयों ने यह भी जानकारी दी कि दीपक जिला अस्पताल में जाकर अपना खून बेचता था, जिसके पीछे काफी बड़ा रैकेट काम कर रहा है।