संजय दत्त की वजह से आजतक कुंवारे हैं सलमान खान! सामने आई बड़ी वजह

नये साल के आगाज के साथ ही सलमान खान की शादी के चर्चे एक बार फिर से तेज हो गई हैं। आपको बता दें कि सलमान खान की शादी एक ऐसा सवाल है जो फैंस के लिए हमेशा एक्साइटेड करता रहता है। फैंस लंबे समय से इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि आखिर सलमान की शादी कब होगी। वहीं शादी के इस सवाल पर बॉलीवुड के भाईजान सलमान अक्सर अजब-गजब जवाब देकर इसे टालते आए हैं। लेकिन समलान ने हाल ही में अपने शादी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। इतना ही नहीं सलमान ने अपने शादी न करने का कारण भी बताया है। सलमान के इस खुलासे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है

हाल ही में सलमान खान ने ‘द कपिल शर्मा शो’ के नए सीजन में शामिल हुए। जिसका एक फनी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी बार देखा जा रहा है। इस वीडियो में सलमान खान ने बताया कि शादी न करने की वजह संजय दत्त हैं। सलमान ने कपिल से बातचीत में बताया कि संजू बाबा यानी संजय दत्त की हालत देखने के बाद उन्होंने दोबारा कभी शादी करने के बारे में नहीं सोचा। सलमान का यह फनी वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस को काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि कपिल शर्मा का शो सोनी टीवी पर शुरू हो चुका है, जिसे आप शनिवार-रविवार को रात 9:30 बजे देख सकते हैं। सलमान इस वीकएंड कपिल शर्मा के शो पर नजर आने वाले हैं।