कीटो पनीर टिक्का रेसिपी…

कीटो पनीर टिक्का रेसिपी की सामग्री-

200 ग्राम पनीर
30 ग्राम प्याज
1/2 टेबलस्पून वर्जिन ऑलिव ऑइल
1/2 टेबलस्पून धनिया पाउडर
1/2 टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर
50 ग्राम लाल शिमला मिर्च
1 टेबलस्पून लहसुन पेस्ट
100 ग्राम हरा शिमला मिर्च
नमक स्वादनुसार
120 ग्राम प्लेन ग्रीक यॉगर्ट
1/2 टेबलस्पून हल्दी पाउडर
1 टेबलस्पून अदरक पेस्ट
50 ग्राम पीला शिमला मिर्च

कीटो पनीर टिक्का रेसिपी बनाने की वि​धि

Step 1
इस आसान सिंपल रेसिपी को घर पर बनाने के लिए सबसे पहले सारे शिमला मिर्चों को धुलें और उन्हें 2 इंच के टुकड़े में काट दें।अब प्याज के छिलके उतारकर इसे क्यूब्स में काट लें। इसके बाद पनीर को भी क्यूब के आकार में काटें।

Step 2
अब पनीर और सब्जियों के लिए मैरिनेशन बनाएं। इसके लिए एक बड़ा मिक्सिंग बोल लें और इसमें ग्रीक यॉगर्ट, जिंजर -गार्लिक पेस्ट और सारे मसालों को डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। ये ध्यान रखें कि सारी सामग्रियां आपस में एकसाथ अच्छी तरह से मिक्स हो जाना चाहिए। जब ये आपस में मिक्स हो जाएं तो इसमें सभी कटी सब्जियां और पनीर डालें और एक घंटे के लिए मैरिनेट होने के लिए रेफ्रिजरेटर में रख दें। बोल को ढक्कन से ढकना न भूलें।

Step 3
आखिर में रेफ्रिजरेटर से मैरिनेटेड पनीर और सब्जियां निकालें। इन मैरिनेटेड सब्जियों को एक -एक करके सींक में डालें और अलग रख दें। अब मीडियम आंच पर पैन गर्म कर लें और इसे ऑलिव ऑइल से ग्रीज कर लें।अब पनीर टिक्का जो कि सींक में लगा हुआ है उसे पैन पर रखें और तबतक पकाएं जबतक कि पनीर का बेस साइड गोल्डन न हो जाए। फिर इसे पलटकर दूसरे साइड भी पकाएं। कीटो पनीर टिक्का रेसिपी बनकर तैयार है। इसे प्याज और हरी चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।