
सीतापुर।HT: महिला ऑगनबाड़ी कर्मचारी संघ के आह्वान पर लम्बित मांगों को लेकर जिले की आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिकाएं मंगलवार व बुधवार को दो दिवसीय काम बन्द हड़लात पर रहेगी। यह जानकारी संघ की जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने देते हुए बताया कि सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के कारण कर्मचारियों तथा आंगनबाड़ी केन्द्रो की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है।
इस सम्बन्ध में सरकार को कई बार ज्ञापन दिया जा चुका है। लेकिन सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंगा। उन्होंने कहा कि 28 सितम्बर को दिल्ली में श्रम संगठनों से विभिन्न मांगों का एक प्रस्ताव तैयार करते हुए आठ व नौ जनवरी को दो दिवसीय काम बन्द हड़ताल का निर्णय लिया गया था। जिसमें देश की सभी ट्रेड यूनियन सम्मिलित होगी। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी बचाओ संयुक्त संघर्ष मोर्चा उत्तर प्रदेश व केन्द्रीय श्रम संगठनों के दो दिवसीय हड़ताल का समर्थन करता है। जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, जिला महामंत्री रामश्री राठौर, रामानन्द तिवारी, सन्तोष कुमारी व नीता सिंह ने संयुक्त रूप से महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं से आठ व नौ जनवरी को काम बन्द हड़ताल पर रहने की अपील की है। वही इस आशय का एक ज्ञापन भी उच्चाधिकारियों को सौपा है।