सट्टेबाजों पर पुलिस का शिकंजा।

अलीगढ़ शहर के बाद ग्रामीण इलाकों में सट्टे के कारोबार को किया पुलिस ने ध्वस्त, धरपकड़ कार्रवाई में 69 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, मौके से 27 हजार रुपये की नगदी समेत सट्टा पर्चे, तांश व शराब के पउआ और चाकू किया बरामद, सभी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई कर भेजा गया जेल।

एसपी देहात मणिलाल पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार सट्टेबाजी और जुए के जुएं के अड्डों पर छापामार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में आज जिले के ग्रामीण इलाकों में स्थित थाना क्षेत्रों में छापामार धरपकड़ कार्यवाही की गई, जिसमें कुल 38 अभियोगों में 69 अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से कुल 27,122 रुपये नगद, सट्टे की पर्चियां, 161 शराब के पउए और 470 ग्राम (डायजापाम) नशीला पाउडर व एक चाकू बरामद किया गया है, सभी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्रवाई करते हुए विस्तृत पूछताछ के बाद जेल भेजा जा रहा है।