
जब हम किसी से मिलते हैं तो सबसे पहले चेहरे पर जाकर नजर ठहरती है. इसलिए लोग चेहरे पर निखार पाने की हर कोशिश करते हैं. पर हम आपको बता रहे हैं ऐसी चीज के बारे में जिसका आप हर रोज यूज करते हैं, पर शायद फायदे नहीं जानते.
जी हां, हम सबकी किचन में पाए जाने वाला टमाटर एक बेहतरीन नैचुरल ब्यूटी प्रॉडक्ट है. फाईबर, कार्बोहाइड्रेड्स, पोटेशियम और लौह तत्वों से भरपूर टमाटर में एक ऐसा तत्व भी होता है जो ख़ासतौर पर स्किन के लिए चमत्कार कर सकता है. ये तत्व है लाईकोपीन. ये एक एंटीओक्सीडेंट हैं. टमाटर खाएं या लगाएं, इससे आपकी स्किन को काफी फायदा होता है.
टमाटर को आप इस तरह से स्किन पर यूज कर सकते हैं.
शहद के साथ– दो चम्मच टमाटर के रस और आधा चम्मच शहद को मिलाकर चेहरे पर लगाएं. 20 मिनट तक सूखने दें. इसके बाद चेहरा धो लें. आपको कुछ दिनों में महसूस होगा कि इस तरीके से आपके चेहरे पर ग्लो आने लगा है.
दही के साथ– टमाटर के रस में थोड़ी दही मिलाएं. इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर कुछ मिनट के लिए सूखने दें. इसके बाद चेहरा धो लें. इसे एक महीने के लिए इस्तेमाल करें.
नींबू के रस के साथ– डार्क सर्कल्स हैं, तो ये तरीका अपनाएं. एक चम्मच टमाटर के रस में एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं. इसे अपने चेहरे के उन हिस्सों पर लगाएं जहां स्किन का रंग गहरा है. इसे 15-25 मिनट के लिए चेहरे पर लगाए रखें. ऐसा हर रोज़ रात को सोने से पहले करें, असर दिखना शुरु हो जाएगा.
इसके अलावा, आप ऐसे ही टमाटर का गूदा निकालकर, या टमाटर घिसकर चेहरे पर उससे कुछ मिनट के लिए मसाज भी कर सकते हैं. इससे चेहरे का ग्लो और रंगत बढ़ती है. सबसे अच्छी बात, इसका आपको साइड इफेक्ट नहीं होगा.