
घर में कोई मेहमान आए या फिर कोई विशेष अवसर हो, पनीर का कोई व्यंजन न बने ऐसा शायद ही होता हो. शाकाहारी भोजन पसंद करने वालों के लिए पनीर खास व्यंजन माना जाता है. घर में या बाहर कोई छोटी-मोटी पार्टी हो तो बिना पनीर के अधूरी रहती है. पनीर स्वाद ही नहीं सेहत के नजरिये से भी बहुत फायदेमंद है. आइए जानते हैं पनीर के फायदे:
- पनीर में कैल्शियम और फास्फोरस भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. इससे हमारी हड्डियों और दांतों को मजबूती मिलती है. ऐसे में अपने खाने में पनीर को जरूर शामिल करें.
- पनीर में अत्यधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है. जो कि हमारे पाचन तंत्र के लिए काफी फायदेमंद है.
- पनीर ओमेगा थ्री से भरपूर है. यह डाइबिटीज वालों के लिए लाभ दायक है.
- दूध से बनने के कारण पनीर में भी दूध के गुण पाये जाते हैं. ऐसे में शरीर में तुरंत ऊर्जा के लिए पनीर का सेवन फायदेमंद होता है.
- दिनभर काम करने के बाद तनाव और थकावट होना लाजमी है, ऐसे में अगर आप एक बाउल कच्चा पनीर खाते हैं तो आपकी सारी थकावट दूर हो जाएगी. इसलिए जब भी आपको स्ट्रेस या थकान महसूस हो, कच्चे पनीर का सेवन कर लें.