करतारपुर कॉरिडोरः कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- सरकार ने फंड नहीं दिया अभी, कैसे खरीदें जमीन

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर के लिए सरकार ने अभी तक फंड ही जारी किया गया, जमीन कैसे खरीदें। यह बात सीएम ने करतारपुर कॉरिडोर को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कही।

सीएम ने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर अब सरकार का एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है, लेकिन कोई भी काम करने के लिए पैसा चाहिए होता है। जैसे ही सरकार पैसा जारी कर देगी, हम इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की प्रक्रिया शुरू कर देंगे।