
क्वीन ऑफ भोजपुरी की नाम से पहचानी जाने वाली रानी चटर्जी का जवाब नहीं है. करीब 14 साल का सफर वे भोजपुरी सिनेमा में तय कर चुकी है. साथ ही फ़िल्म हो या म्यूजिक एलबम, हर जगह रानी का सिक्का चलता है. ख़ास बात यह है कि यह एक बार फिर साबित हो गया है, जब यू ट्यूब के बाद अब डिजिटल मीडिया की नई खोज टिक टॉक पर भी वे छा गईं. उनके हर वीडियो को यहां एक की बाद एक लाइक मिलें.
हाल ही में शनिवार को रानी ने टिक टॉक पर एक वीडियो बनाया था, जिसे महज 8 घंटे में 50 लाख बार देखा गया है. इस तरह राणे ने यह भी फैंस का दिल जीत लिया. बता दें कि वे आए दिन यहां पर अपने वीडियो शेयर करते रहती है. यूं तो आज कल भोजपुरी इंडस्ट्री की तमाम कलाकार टिक टॉक वीडियो को पोस्ट कर रहे हैं. मगर, इतने कम समय में इतने व्यूज सिर्फ रानी ने हे बटोरे है.
ख़ास बात यह है कि इस रिकॉर्ड पर रानी काफी खुश हैं और कहती हैं भोजपुरी की जनता ने मुझे बहुत प्यार और उम्मीद बंधाई है और इससे मैं एनर्जी लेती हूं और उनके मनोरंजन के लिए दिल से काम करती हूं. उन्होंने इसके लिए अपने फैंस का धन्यवाद भी दिया.