
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कोएना मित्रा आज 35 साल की हो गई है. कोएना का जन्म 7 जनवरी 1984 को कोलकाता में हुआ था. कोएना ने अपने करियर में कई बोल्ड फोटोशूट करवाए हैं. आज हम आपको उनके अब तक के सबसे बोल्ड फोटोज दिखाने जा रहे हैं.
आपको बता दें कोएना ने ‘मुसाफिर’, ‘एक खिलाड़ी एक हसीना’, ‘अपना सपना मनी मनी’ जैसी फिल्मों में काम किया है. कोएना ने अपने करियर में जितनी भी फिल्मे की है उन सभी में उन्होंने बोल्ड किरदार ही निभाया है.
वैसे तो कोएना हर बार अपनी फिल्मों और हॉट फोटोशूट के कारण चर्चाओं में बनी ही रहती थी लेकिन एक बार वो तब चर्चा में आईं थीं जब उन्होंने सर्जरी करवाई थी. दरअसल कोएना ने सुन्दर दिखने के लिए ये सर्जरी करवाई थी लेकिन उनकी सर्जरी इस कदर बिगड़ गई थी जिसके कारण कोएना मरने की हालत में आ गई थी.
एक इंटरव्यू में कोएना ने खुलासा किया था कि डॉक्टरों ने भी जवाब दे दिया था और कहा था कि अब सिर्फ दवाईयां और प्रार्थना ही काम आ सकती हैं, लेकिन कोएना ने हिम्मत नहीं हारी और एक वक्त के बाद उसी बिगड़े हुए चेहरे के साथ बाहर आना जाना शुरु कर दिया.
इन दिनों कोएना फिल्म इंडस्ट्री से दूर चल रही हैं. आखिरी बार वो साल 2015 में एक बंगाली फिल्म में नजर आईं थी.