
प्रकाशनार्थ नचके दिखा के ऑडीशन में दिखी प्रतिभा आगरा ग्रैंड फिनाले के लिए कई हुए चयनित अलीगढ़। ड्रीम एंड डांस स्टूडियो, आगरा द्वारा नचके दिखा डांस कम्पटीशन के लिए ऑडिशन का आयोजन रविवार को पीएसी,रामघाट रोड स्थित ग्रेट मॉल ऑफ अलीगढ़ में किया गया।। जिसमे अलीगढ़ मंडल से डांस के कलाकारों ने एक से बड़ कर एक दमदार प्रस्तुतियां दीं।
ऑडिशन का शुभारंभ इनरव्हील क्लब झलक की अध्यक्ष काजल धीरज ने किया। जबकि डीआईडी फेम मास्टर संदीप गुप्ता व सिने बाल कलाकार हिमाद्री धीरज ने दीप प्रज्वलन किया। उक्त जानकारी देते हुए कॉम्पटीशन के डायरेक्टर इरफान खान व कॉर्डिनेटर विवेक शर्मा ने बताया कि आगरा में 30 जनवरी में होने बाले ग्रैंड फिनाले के लिए अलीगढ़ व आगरा मंडल में ऑडिशन लिए जा रहे हैं।आगरा ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड व डांस रियल्टी शो फेम सिद्धेश पाई व विकाश सावंत आएंगे। इस ऑडिशन में निर्णायक की भूमिका डीआईडी(जी टीवी) व डांस दीवाने(कलर्स चैनल) फेम संदीप गुप्ता (मुम्बई)ने निभाई।जबकि प्रमुख रूप से चंदन चटर्जी,आर जे कल्पना,एस वी जुएल, जियाउर्रहमान, प्रतीक चौधरी,संध्या सिंह, वहीद अहमद जुबैरी, जुनेद , आयुष्मान ठाकुर आदि मौजूद रहे।