
अलीगढ़ पुलिस ने सट्टेबाजों के विरुद्ध की बड़ी कार्रवाई, शहरी थाना क्षेत्रों में चलाया धरपकड़ अभियान, सात थाना क्षेत्रों में कार्रवाई के दौरान 47 सट्टेबाज किये गिरफ्तार, मौके से करीब 70 हजार रुपये की नगदी समेत सट्टे की पर्चियां बरामद।
एसपी सिटी आशुतोष द्विवेदी द्वारा खुलासा करते हुए बताया गया कि पिछले काफी दिनों से शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से सट्टेबाजी की सूचनाएं प्राप्त हो रही थी जिसके दृष्टिकोण शहरी क्षेत्र के 7 थाना इलाकों में पुलिस ने मुखबिर खास की सूचनाओं पर धरपकड़ अभियान चलाया जिसमें सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस ने 47 सट्टेबाजों को करीब 70 हजार रुपये की नकदी के साथ पर्चियां बरामद की हैं, सभी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है।