
यह सर्वे 14 से 17 साल की लड़कियों पर किया गया है। इन लड़कियों की 80 हजार डायरी की स्टडी करके इस दावे को पेश किया गया है। युवाओं के बीच किया गया यह अपनी तरह का पहला सर्वे है जिसमें लड़कियों के स्कूल की दिनचर्या और रिश्तों को लेकर आदतें समझने की कोशिश की गईं हैं।
‘द जर्नल ऑफ एडोलिसेंट हेल्थ’ ने यह स्टडी साझा की गई है। 10 साल में पूरे हुए इस अध्ययन के लिए 385 लड़कियों की डायरियों से रोमांटिक और फिजिकल रिलेशन को लेकर उनके व्यवहार को समझने प्रयास किया गया। सर्वे में शामिल लड़कियां अपने हर छोटे-बड़े व्यवहार को रिसर्चर से साझा करती थीं।
स्टडी में सामने आया कि जो युवा लड़कियां स्कूल बंक करती हैं और टेस्ट में फेल होती हैं, ऐसी लड़कियां के स्कूल बंक करने और टेस्ट में फेल होने वाले दिन बिना कंडोम के $क्स करने के मामले ज्यादा पाए गए हैं।
वहीं सुरक्षित यौन संबंध बनाने वाली लड़कियों का शैक्षिक प्रदर्शन बेहतर पाया गया।