18 साल का कैरियर केवल 24 फिल्मे फिर भी 2800 करोड़ का मालिक हैं ये सुपरस्टार, ठुकरा चूका हैं हॉलीवुड का भी ऑफर

बॉलीवुड में इस समय एक से बढकर एक बेहतरीन कलाकार हैं जो अपनी अदाकरी से पूरी दुनिया में छाए हुए हैं । आज हम आपको एक ऐसे कलाकार से मिलवाने जा रहे हैं जिसके फ़िल्मी करियर की बात करे तो वह 18 साल का हैं लेकिन इस अन्तराल में इस एक्टर ने केवल 24 फिल्मे ही की हैं । अब बात करे सम्पति की महज 24 फिल्मे करने के बाद भी ये इस सुपरस्टार आज 2800 करोड़ का मालिक हैं । हर तरह का अभिनय करने में दक्ष ये अभिनेता हॉलीवुड फिल्मो में मिले ऑफर को भी ठुकरा चूका हैं ।

हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं वह कोई और नही बल्कि पूरी दुनिया में धूम मचाने वाले कलाकार हृतिक रोशन हैं । जैसा की सभी जानते हैं हृतिक रोशन के पिता राकेश रोशन फिल्म इण्डस्ट्रीज के जाने माने डायरेक्टर हैं । हृतिक रोशन ने बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म “कहो ना प्यार हैं” से अपने एक्टिंग कैरियर का आगाज किया था । हालाकि हृतिक रोशन बचपन में ही भगवान दादा जैसी फिल्मो में अपनी अदाकारी का जलवा दिखा चुके थे जिसमे उनके साथ मेगास्टार रजनीकांत थे लेकिन बतौर अभिनेता उन्होंने फिल्म कहो ना प्यार हैं से फिल्म इण्डस्ट्रीज में एंट्री ली थी ।

बहुत कम लोगो को पता हैं की हृतिक रोशन की पहली फिल्म कहो ना प्यार हैं के लिए उनके पिता शाहरुख खान को लेना चाहते थे, परन्तु शाहरुख़ खान को ये स्क्रिप्ट ही पसंद नही आई थी । इसके बाद राकेश रोशन ने इसी स्क्रिप्ट के साथ अपने बेटे हृतिक रोशन को लांच करने का साहसिक फैसला ले लिया । राकेश रोशन अपने बेटे की काबलियत को पहचानते थे । और इसके बाद जब कहो ना प्यार हैं बड़े पर्दे पर आई तो हृतिक रोशन रातो रात बड़े स्टार बन गये ।

आज हृतिक रोशन दुनिया के सबसे हैडसम एक्टर में शुमार हैं । आपको जानकर हैरानी होगी की हृतिक रोशन ने कई हॉलीवुड फिल्मो के ऑफर को ठुकरा दिया क्योकि उनमे उनको लीड रोल नही दिया जा रहा था । अपने सम्पूर्ण कैरियर में 28 फिल्मे कर चुके हृतिक रोशन की कुल 7 फिल्मे फ्लॉप हुई हैं बाकी ने पूरी दुनिया में तहलका मचाया हैं ।