
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की बात करे तो इन दिनों भारत में भी इन फिल्मों का क्रेज बढ़ता जा रहा है। जहां एक और यहां के अभिनेता और अभिनेत्रिया जहां बॉलीवुड में आकर अपना कॅरियर और बुलंद करना चाहते हैं। यहीं नहीं कई अभिनेता और अभिनेत्रियां ऐसी है जिन्होंने बॉलीवुड में अपना कॅरियर बनाया है।
सभी जानते हैं कि हॉलीवुड हो या चाहे बॉलीवुड यहां एक से बढक़र एक सुंदर और हॉट अभिनेत्रियां नजर आती है। लेकिन अगर बात करें साउथ फिल्म इंडस्ट्री की तो यहां भी हॉट और खूबसूरत अभिनेत्रियों की कमी नहीं है। तो आईए आज हम आपको बताते है साउथ की पांच हॉट एक्ट्रेस के बारे में जिनकी अदा के साउथ ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी लाखों दिवाने हैं।
श्रिया सरन: साउथ फिल्म इंडस्टी में न सिर्फ श्रिया सरन को बल्कि उनकी फिल्मों को भी बेहद पसंद किया जाता है। चाहे ट्रेडिशन अवतार हो या फिर मॉडल श्रिया हर अदा में अपने दर्शकों को दिवाना बना देती है। श्रिया ने न सिर्फ टॉलीवुड में बल्कि बॉलीवुड में भी अपनी अहम पहचान बनाई है।
श्रुति हासन: साउथ सुपर स्टार कमल हसन की बेटी श्रुति हासन भी खुबसूरती में किसी अपसरा से कम नहीं है। श्रुति के चुलबुले और हॉट अदाओं के लाखों दिवाने में। साउथ इंडस्ट्री में अपनी हॉट अदाओं को जलवा दिखाने वाली श्रुति बॉलीवुड में भी अपना कॅरियर बनाने में सफल रही है। बॉलीवुड में श्रुति ने रवैया वस्तावैया से शुरूआत की थी जो सफल भी रही। उसके बाद उन्होंने गब्बर इज बैक, वेलकम बैक और रॉकी हैंडसम जैसी फिल्मों में काम किया है।
सामंथा रुथ प्रभु: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक माने जाने वाली सामंथा रुथ प्रभु के हॉट और चुलबुले अंदाज ने दर्शकों को अपनी और खींचा है। सामंथा रुथ प्रभु के हॉट अंदाज के जहां दर्शक कायल है तो उनकी अदाकारी भी किसी स्टार अभिनेत्री से कम नहीं है।
काजल अग्रवाल: काजल अग्रवाल वैसे तो संस्कारिक और रियल इंडियन ब्यूटी के तौर पर दर्शकों को पसंद आती है। लेकिन उनका हॉट अंदाज भी किसी से छुपा हुआ नहीं है। काजल ने बॉलीवुड में भी कई सफल फिल्में की है। जिनमें सिंघम जैसे सुरहिट फिल्म शामिल है।
तमन्ना भाटिया: साउथ की फिल्मों में अपनी अदाओं का जादू बिखेरने वाली तमन्ना भट्ट ने बॉलीवुड में भी अपने हॉट अंदाज का तडक़ा लगाया है। तमन्ना ने बॉलीवुड में अक्षय के साथ कई फिल्मों में अपनी जोड़ी बनाई है। बाहुबली फेम तमन्ना ने हिम्मतवाला, एंटरटेनमेंट जैसी फिल्में की है।