
सीतापुर. पीटीसी ने ट्रेनिंग कर रहे एक दरोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से कैंपस में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने मामले की सूचना परिजनों को देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।
पीटीसी के अधिकारियों के मुताबिक दरोगा की हार्ड अटैक से मौत हुयी हैं।मामला शहर कोतवाली क्षेत्र में स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र का हैं। यहां झांसी जनपद के रहने वाले दरोगा देवेंद्र सिंह तोमर सीतापुर में ट्रेनिंग की आये थे।
पुलिस के मुताबिक दरोगा को आज सुबह अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुयी जिसके परिणामस्वरूप परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों ने देवेंद्र को इलाज के लिए जिला अपस्ताल में भर्ती कराया जहाँ उनकी कुछ ही मिनटों में उपचार के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने मामले की सूचना परिजनों को देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। पुलिस और परिजनों का कहना हैं कि मामले की अधिक जानकारी के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा हैं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।