गौवंश के रख रखाव के लिए युद्धस्तर पर छेड़ी मुहिम

अलीगढ ज़िला प्रशासन ने गौवंश के रख रखाव के लिए युद्धस्तर पर छेड़ी मुहिमतहसील कोल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने एकदिन का वेतन देकर गोशाला का निर्माण कराया शुरू जिला प्रशासन शासन से मिली मदद के अलावा जुटा रहा है चंदा, दस जनवरी तक 7500 गौवंश की बन जाएगी गौशाला, कर्मचारियों सहित समाजसेवी से दान की अपील, चंदे के लिए जारी किया बैंक का नंबर ,जिलाधिकारी ने गोवंश पलको द्वारा बिना दुधारू गो वंशों को आवारा छोड़ने वालो के विरुद्ध पशु क्रूरता के तहत कार्यवाही करने के आदेश किये जारी।

अलीगढ में जिला प्रशासन ने गौशाला बनाने की मुहिम शुरू कर दी है आवारा गोवंश को लेकर मचे बबाल के बाद सरकार ने गंभीरता दिखाते हुए अलीगढ में गौशाला के लिए एक करोड़ बीस लाख रुपये दिए, लेकिन ज़िला प्रशासन द्वारा इस समस्या के लिए एक नई पहल करते हुए राइफल एसोसिएशन के फंड से बीस लाख रुपये गोशालाओं के लिए दिया है और अन्य बीस लाख जल्द दूसरी किश्त देंगे साथ ही समाज सेवियो से सहयोग की अपील पर पांच लाख रुपये व्यापारी द्वारा दिये गए जिसके चलते 7500 गौ वंश की गौशाला दस जनवरी तक शुरू हो जाएगी,साथ ही कर्मचारियों व अधिकारियों से एक दिन के वेतन दान में देने की अपील की।