
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘जीरो’ का बॉक्स ऑफिस पर अब तक का सफर काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है। फिल्म ‘जीरो’ के लिए यह वीकेंड खुशियों भरा रहा।इस वीकेंड शाहरुख की ‘जीरो’ की कमाई में अचानक इजाफा देखने को मिला।
फिल्म ने अपने दूसरे हफ्ते में अब तक पांच करोड़ की कमाई कर ली है। लेकिन बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, फिल्म की कमाई इस सोमवार को फिर से धीमी पड़ गई। शाहरुख खान की ‘जीरो’ ने बीते शनिवार और रविवार को काफी अच्छी कमाई की थी।
शाहरुख खान की फिल्म ‘जीरो’ ने अबतक कुल 88 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। लेकिन रिलीज के इतने दिनों के बाद भी यह फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जो काफी निराशजनक है। रिलीज के दूसके वीकेंड में फिल्म ने 3 करोड़ की कमाई कर सबको चौंका दिया था। शाहरुख खान की ख्याति के अनुरुप फिल्म ‘जीरो’ कमाई नहीं कर सकी है और अभी भी 100 करोड़ के आंकड़े को छूने के लिए तरस रही है।