शराब के लिए पैसे न मिलने पर मां की हत्या करने वाला बेटा हुआ गिरफ्तार

हरदोई में दिनदहाड़े हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस ने बताया कि आरोपी शराब के लिए अपनी मां से पैसे मांग रहा था और पैसे की मांग पूरी न होने पर उसने अपनी मां की आरी से गला रेत कर हत्या कर दी और फिर फरार हो गया पुलिस ने आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस की गिरफ्त में नजर आ रहा यह वही कलयुगी बेटा है जिसने अब से कुछ घंटे पहले अपनी मां को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया था क्योंकि उसकी मां ने इसकी गंदी लत के लिए इसको पैसे नहीं दिए थे, शराब का आदी युवक जब दोपहर में अपनी मां के पास शराब के पैसे लेने के लिए पहुंचा तो इसकी मां ने इस को पैसे नहीं दिए और फिर इस कलयुगी बेटे ने आग बबूला होकर अपनी मां का गला आरी से रेत कर उसकी हत्या कर डाली थी और फिर फरार हो गया था।

आपको बता दें कि 2 जनवरी की दोपहर कोतवाली देहात इलाके के इटौली गांव में दिनदहाड़े एक बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी, हत्या की वजह जो सामने आई वह बेहद चौंकाने वाली थी, दरअसल शराब के पैसे न मिलने के कारण बुजुर्ग महिला के पुत्र नन्हे लाल ने आरी से गला रेत कर अपनी मां रामवती की हत्या कर दी थी और फिर मौके से फरार हो गया था, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी और फिर आज रेलवे स्टेशन के ओवर ब्रिज के नीचे से पुलिस ने आरोपी नन्हे लाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।