
अलीगढ़। अभिनेता राजकुमार अभिनीत फिल्म के एक डायलॉग गुरुवार को तब याद आया जब एक वट्सअप ग्रुप पर दो फोटो ने फजीहत शुरू करा दी।
मामला कुछ यूं था कि सासनीगेट क्षेत्र में एक ग्रुप बनाया है जिसका नाम डिजिटल वोलियन्तर सासनीगेट है।इस ग्रुप पर गुरुवार को इंस्पेक्टर सासनीगेट ने एक बाइक पर त्रिपीलिंग का फोटो पोस्ट किया।जिसमें साफ लिख रहा था कि ट्रैफिक नियम का पालन न करना गलत बात है।यह फोटो भाजयुमो नेता का चलती बाइक पर खींचा गया था।थोड़ी देर नही हुई कि सासनीगेट इंस्पेक्टर का फोटो वायरल हुआ जिसमें वह चलती बाइक पर सेल्फी खींच रही हैं।दरोगा जी गाड़ी चला रहे हैं, जो बिना हेलमेट हैं।जबकि अलीगढ़ के कप्तान के सख्त निर्देश हैं कि पहले पुलिस नियमो का पालन करे तभी पब्लिक से कह पाएंगे।लेकिन इन फोटो ने तो सोशल मीडिया पर एक अलग फजीहत शुरू कर दी।