मां श्रीदेवी की अचानक मौत के बाद जाह्नवी ने बयां की अपने दिल की ये बात, जानकर हो जाएंगे हैरान

बश्रीदेवी का अचानक हुए निधन ने से पूरा देश सदमे की स्थिति में था। श्रीदेवी के जाने के बाद जान्हवी कपूर, ख़ुशी कपूर और बोनी कपूर के आसपास पूरी दुनिया बदल गई। श्रीदेवी के निधन का सबसे ज्यादा उनके परिवार पर पड़ा लेकिन जान्हवी ने अपने पूरे परिवार को इस सदमें बचाने के लिए हर कोशिश की। जान्वही न केवल अपनी बहन खुशी को इस सदमें से उबरा बल्कि पिता को भी इस दुख से उबाराने के लिए उनका काफी ख्याल रखा। श्रीदेवी की मौत को एक साल गुजरने वाला है। लेकिन जान्हवी कपूर को आज भी अपनी मां की कमी खल रही है। जाह्नवी अपनी मां की मौत से अभी तक सदमे में हैं। इस बात खुलासा जान्हवी ने खुद किया है।

फिल्मफेयर के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में, जान्हवी कपूर से पूछा गया कि क्या वह अपनी माँ की मौत को अपना चुकी हैं? इस पर, जान्हवी ने कहा कि वह अभी भी सदमे की स्थिति में है और यही नहीं बल्कि उन्हें उन चार महीनों के बारे में कुछ भी याद नहीं है। जान्हवी कपूर ने कहा कि मुझे लगता है, मैं अभी भी सदमे की स्थिति में हूँ, सच कहूं तो मुझे लगता है कि मैं अभी भी सदमे में हूं। मुझे अभी तक इस बात का अंदाज़ा नहीं है| ये सब हुआ है इसका प्रोसेस नहीं कर पायी हूँ| मुझे तीन या चार महीने की कोई बात याद नहीं है।

जाह्नवी ने बताया कि उस वक्त तो मुझे कुछ याद नहीं था लेकिन मुझे याद है कि एक दिन हम हर्ष (अनिल कपूर का बेटा) भईया के कमरे में बैठे थें। तब अर्जुन भईया और अंशुला दीदी (अर्जुन कपूर की बहन) आईं और फिर हमे लगा कि सबकुछ ठीक हो जाएगा।