
टीवी के कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो ‘ द कपिल शर्मा’ का आगाज हो चुका है। यह शो में जल्द ही मेहमान के रुप में खान परिवार दिखाई देखा। जिसकी एक झलक सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। सलीम खान (Salim Khan), सलमान खान (Salman Khan), अरबाज खान (Arbaaz Khan) और सोहेल खान (Sohail Khan) अपने-अपने कई राज खोलते दिखाई दे रहे हैं।

सोनी चैनल के ट्विटर हैंडल पर शो के प्रोमो वीडियो शेयर किए गए हैं। इनमें से एक वीडियो में सलमान खान (Salman Khan) बताते हैं कि जब सोहेल को कुछ लोग पीट रहे थे तो उन्होंने क्या किया। दरअसल सोहेल बताते हैं कि जब वह छोटे थे तो घर के बाहर कुछ फैंस अटेंशन पाने के लिए गाली-गलौज कर रहे थे। उन्होंने उन्हें रोका तो फैंस ने सोहेल के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इसके बाद सलमान भाई बचाने पहुंचे तो उन्हें भी फैंस ने पीट दिया था।
आपको बता दें कि इससे पहले भी एक वीडियो सामने आया है। जिसमें सलमान खान शादी न करने की वजह बताते हुए नजर आ रहे हैं। बताते चलें कि बीते शनिवार से ही कपिल शर्मा ने एक बार फिर अपने शो ‘द कपिल शर्मा शो’ से छोटे पर्दे पर वापसी की है। पहले हफ्ते ‘सिंबा’ फिल्म की टीम कपिल की मेहमान थी। बता दें कि कपिल शर्मा का शो सोनी टीवी पर आप शनिवार-रविवार को रात 9:30 बजे देख सकते हैं। सलमान इस वीकएंड कपिल शर्मा के शो पर नजर आने वाले हैं।