ऑपरेशन के दौरान इस लड़की के पेट से निकला कुछ ऐसा जिसे देखकर डाक्टरों के उड़े होश

आज के समय में कब क्या हो जाए कुछ नहीं कहा जा सकता है। बात चाहे जीवन की हो या बीमारी की, दोनों का ही कोई भरोसा नहीं है। एक ही पल में जीवन छीन जाता है और एक ही पल में पता चलता है कि आप किसी भयानक बिमारी से पीड़ित हैं। आज के इस वैज्ञानिक युग में कोई भी काम करना संभव हो गया है। यहाँ तक कि आज इंसान इतना सक्षम हो गया है कि वह दूसरे ग्रहों पर भी आसानी से जा सकता है। लेकिन कुछ काम ऐसे भी हैं, जो आज के समय में नही नहीं किये जा सकते हैं।

हालाँकि आज हम आपको किसी ऐसी बात के बारे में नहीं बताने जा रहे हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर यक़ीनन आपके पैरों तले की जमीन खिसक जाएगी। अब आप भी सोच रहे होंगे कि हम आपको ऐसी कौन सी बात बताने जा रहे हैं, जिसको जानकर आपके पैरों तले की जमीन खिसक जाएगी। तो जनाब बस थोड़ा सब्र कीजिये आप सबकुछ जान जायेंगे। फिर आप खुद ही समझ जायेंगे कि हम आखिर किस चीज की बात कर रहे थे।

अक्सर आपने कई लोगों के बारे में सुना होगा जिन्हें अजीबो-गरीब काम करने की आदत होती है। कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जिन्हें अजीबो-गरीब चीजें भी खाने का शौक होता है। कीड़ा-मकौड़ा खाने वाले ऐसे ही कई लोगों के बारे में आप जानते होंगे। लेकिन आज हम आपको जिस लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं, वह एक ऐसी चीज खाती है, जिसके बारे में आप सपने में भी नहीं सोच सकते हैं। जी हाँ जानकारी के अनुसार हम जिस लड़की के बारे में बात कर रहे हैं, वह कुछ और नहीं बल्कि बाल खाती है।

लेकिन हाल ही में मुंबई के एक अस्पताल में जो हुआ उसे देखकर वहां के डॉक्टर भी हैरान रह गए। दरअसल मुंबई के घाटकोपर इलाके में स्थित एक अस्पताल में डॉक्टरों ने एक 20 वर्षीया लड़की के पेट से 750 ग्राम बालों का गुच्छा निकाला है। जानकारी के अनुसार इस लड़की को बाल खाने की आदत थी। लड़की की यही आदत एक दिन उसकी जान पर बन आई। धीरे-धीरे बाल खाने की वजह से लड़की के पेट में 750 ग्राम बाल इकट्ठे हो गए थे। जब उसे अस्पताल लाया गया तो उसकी हालत बहुत ख़राब थी और उसका शरीर भी पीला पड़ गया था।

जो भी उसे खाने के लिए दिया जाता था वह उसे उलट देती थी। लड़की की जांच करने के बाद डॉक्टरों ने बताया कि वह रपंजेल सिंड्रोम नाम की बिमारी से ग्रसित है। बीते कई दिनों से उसका वजन लगातार कम हो रहा था। जानकारी के अनुसार बचपन में घटी किसी बड़ी घटना, सदमा या उत्पीडन की वजह से यह बिमारी होती है। बाल पचते हैं हैं, इसलिए वह उसके पेट में सालों से धीरे-धीरे इकठ्ठा हो रहे थे। जैसे-जैसे बाल पेट में बढ़ते गए लड़की को बदहजमी, पेटदर्द जैसी बीमारियाँ होने लगी। बाल चबाने की यह आदत लड़की के लिए मुसीबत का सबब बन गया।