
सीतापुर ht: उ.प्र. सरकार पर अब तक सबसे बड़ा कलंक मंत्रियों के निजी सचिवों द्वारा घूस मांगने का लगा हैं। मंत्रियों की इस कार्यशैली पर रीता बहुगुणा जोशी ने बड़ा बयान दिया हैं। उन्होंने कहा कि सीएम योगी पूरे मामले को स्वयं देख रहे है और भ्रस्टाचार में लिप्त मंत्रियो को नोटिस देकर उनसे जवाब तलब किया गया हैं।

मीडिया से मुखातिब होते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि सीएम भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई शुरुआत से ही लड़ते आ रहे हैं और मंत्रियों के खिलाफ जांच चल रही हैं जांच रिपोर्ट आते ही सीएम आगे की कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि सीएम भ्रष्टाचार किसी भी सीमा तक बर्दास्त नही करेंगे। रीता बहुगुणा जोशी के इस बयान से प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर,अर्चना पांडेय और संदीप सिंह की मुश्किलें बढ़ती हुयी नजर आ रही हैं।