
दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म पद्मावत में महारानी पद्मावती के किरदार के लिए सुर्खियों में रहीं वहीं दूसरी तरफ साल के अंत में उन्होंने एक्टर रणवीर सिंह से शादी कर ली। आमतौर पर ये देखा गया है कि किसी भी एक्ट्रेस की शादी के बाद उसकी प्रेग्नेंसी को लेकर खबरें आने लगती हैं।
प्रेग्नेंसी को लेकर किया ये चौंकाने वाला खुलासा:
हाल ही में दीपिका ने एक इंटरव्यू में इस बारे में अपने विचार शेयर किए हैं. जब इंटरव्यू में दीपिका से ये पूछा गया कि शादी के बाद महिलाओं की प्रेग्नेंसी पर समाज में फैले स्टीरियोटाइप्स को वे कैसे टैकेल करेंगी? तो इसके जवाब में दीपिका ने कहा कि, ”मुझे नहीं लगता कि इसमें कुछ टैकल करने की जरूरत है। जब आप लोगों की नजरों में रहती हैं उस समय आपको तरह की अफवाहों का आदि होना पड़ता है।’
इस फिल्म में आएँगी नजर:
हाल ही में दीपिका ने फिल्म फेयर मैगज़ीन के लिए हॉट फोटोशूट करवाया है जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। वही उनकी फिल्मों की बात करें तो दीपिका की अगली फिल्म का नाम छप्पाक है। इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं।