
अगर आप अपने नए साल को बहुत ही रोमांचक और शानदार बनाना चाहते हैं तो आपको नए साल में यह शुभ उपाय आजमाने चाहिए. कौन से उपाय वह हम आपको बताते हैं.

1. कहते हैं लक्ष्मी का वास वहां माना जाता है, जहां स्वच्छता तथा सुगंध हो. इसी के साथ रहने का स्थान तथा कार्य का स्थान स्वच्छ एवं सुगंधित हो, ऐसा प्रयत्न करना चाहिए.
2. कहते हैं घर में गौमूत्र, नमक तथा फिटकरी मिलाकर नित्य पोंछा लगाना चाहिए, इससे नेगेटिव एनर्जी उत्पन्न नहीं होती है और नया साल आपका शुभ होगा.
3. कहते हैं नए साल के पहले दिन, जन्मदिन, विवाह की वर्षगांठ पर पूजन-अर्चन करना चाहिए क्योंकि इससे घर में शान्ति आती है.
4. अगर आप वर्षारंभ में कुछ अच्छा करने का संकल्प लेकर वर्षांत तक उसे पूर्ण करने का पूरा प्रयास करें तो भी आपका साल शुभ होगा.
5. नए साल में वृक्ष-पौधे लगाकर सेवा करें और अपने नक्षत्र की वनस्पति तथा राशि की वनस्पति पर यह प्रयोग अत्यंत लाभकारी होने वाला है.
6. अगर आप अपने नए साल को सुखद बनाना चाहते हैं तो स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए नित्य एक माला महामृत्युंजय की अवश्य करें.