
अलीगढ़ में वर्ष के अंतिम दिन डीजीपी के आदेशानुसार चली छापामार कार्रवाई, एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध तमंचा फेक्ट्री पर की कार्रवाई, 132 बने व अधबने देशी तमंचे समेत उपकरण किये बरामद, मौके से फैक्ट्रियों समेत कई अन्य अभियुक्त तमंचे के साथ किये गिरफ्तार, करीब 99 अभियुक्त तमंचे और 200 कारतूस के साथ किये गिरफ्तार, जिले के 26 थानों में हुई कार्रवाई, जिले अब तक कि सबसे बड़ी हुई कार्रवाई।
खुलासा करते हुए एसएसपी अजय कुमार साहनी ने बताया कि वर्ष 2018 के अंतिम दिन डीजीपी के आदेशानुसार 24 घंटे में अवैध तमंचे के विरुद्ध एक अभियान चलाया गया है, जिसमें जिले के 26 थाना क्षेत्रों में छापामार कार्यवाही की गई, जिसमें थाना को क्वार्सी इलाके के जीवनगढ़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री समेत अन्य थाना क्षेत्रों से करीब 132 बने व अधबने तमंचे के साथ करीब 99 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से करीब 208 कारतूस भी बरामद हुए हैं, पकड़े गए अभियुक्तों से विस्तृत जानकारी की जा रही है,
इस अभियान के दौरान वह फैक्ट्री स्वामी भी पकड़ा गया है जिसके पास से एएमयू के पूर्व छात्र मुनीर ने पहली बार तमंचा खरीदकर अपराध की दुनिया में कदम रखा था, आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।