
पटना. राजधानी पुलिस ने सोमवार को बड़े शराब तस्कर जयकांत राय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कई दिनों से जयकांत की तलाश कर रही थी लेकिन हर बार वह चकमा देकर फरार हो जाता था।
गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई
पुलिस को यह सूचना मिली थी कि जयकांत राय शराब तस्करी के डील के लिए पटना सिटी के चौक थाना इलाके में छिपा है। पुलिस ने इस इलाके को चारों से तरफ से घेराबंदी कर जयकांत को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि जयकांत पर शराब तस्करी के 36 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।
गिरोह के अन्य तस्करों की जानकारी जुटा रही पुलिस
पटना पुलिस का कहना है कि जयकांत न्यू ईयर पार्टी के लिए कई जगहों पर शराब सप्लाई करने वाला था। इसको लेकर वह कुछ लोगों से डील करने में लगा था। फिलहाल जयकांत से पुलिस पूछताछ कर रही है। जयकांत की निशानदेही पर उसके गिरोह में शामिल अन्य तस्करों को पुलिस जल्द गिरफ्तार कर सकती है।