एसीबी ने दो लाख रुपए की रिश्वत लेते दो अधिकारियों को रंगे हाथ पकड़ा

रायपुर. एंटी करप्शन ब्यूरो ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए दो अधिकारियों को दो की रिश्वत लेते रंगो हाथो पकड़ा है। पकड़े गए अधिकारी नगरपालिका अभनपुर में पदस्थ सीएमओ अनिल शर्मा और रिश्वत लेने में उनका सहयोग करने वाले सिविल इंजीनियर सुरेंद्र गुप्ता हैं। सीएमओ ने बिल पास करने के एवज में 5 लाख रुपए की डिमांड थी।

नगर पालिका द्वारा पुष्प वाटिका निर्माण का ठेका जेपी कंस्ट्रक्शन को दिया गया है। इसके संचालक एच एल गिलहरे ने 33 लाख 85 हजार का बिल पालिका में भुगतान के लिए लगाया था। पालिका के सीएमओ अनिल शर्मा ने बिल भुगतान रोक दिया और भुगतान के बदले 5 लाख रुपए की डिमांड की। इससे परेशान होकर पीड़ित ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के बाद एसीबी ने जाल बिछाया। सोमवार मामले में लेन-देन के बीच मीडिएटर का काम कर रहे सिविल इंजीनियर समेत सीएमओ को एसीबी ने दो लाख की पहली किश्त के साथ रंगे हाथो पकड़ लिया।