
समाजवादी युवजन सभा द्वारा किसानों की गन्ना समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों के बीच उस समय अफरा तफरी मच गयी जब प्रदर्शन के दौरान गन्ने पर पट्रोल डालते समय अचानक आग लगा दी गयी। गन्ने में आग लगते ही गन्ने को पकड़े लोगों में अफरा-तफरी मच गयी और भगदड़ में एक प्रदर्शकारी आग की चपेट में आकर झुलस गया। झुलसे युवक को प्रदर्शकारियों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार अभी चल रहा हैं।
शहर कोतवाली क्षेत्र के शहर के मुख्य चौराहे लालबाग का हैं। यहां समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष छात्र सभा के दिग्विजय सिंह देव के साथ तकरीबन आधा सैकड़ा सपा कार्यकर्ता लालबाग चौराहे पर गन्ने को लेकर इक्कठा हुए और गन्ना सम्बंधी समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे और इसी दौरान किसी प्रदर्शनकारी ने गन्ने पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गन्ने में आग लगते ही गन्ने को पकड़े हुए लोगों में अफरा तफरी मच गयी और इसी भगदड़ में एक प्रदर्शकारी आग की चपेट में आ गया और झुलस गया। प्रदर्शकारियों ने झुसले हुए युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा हैं। छात्र सभा क्व राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव का कहना हैं कि अगर किसानों की समस्याओं को लेकर योगी सरकार ने जल्द ही कोई निर्णय नही लिया तो आगे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अगुवाई में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं इस मामले पर पुलिस अधिकारियों का कहना हैं कि प्रदर्शन के दौरान झुलसे युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं यदि युवक किसी प्रकार की तहरीर देता हैं तो तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी