अमिताभ बच्चन ने टीम इंडिया की जीत पर लिखी कविता, ‘टिम पेन पर कसा तंज’

टीम इंडिया ने रविवार को बॉक्सिंग-डे मैच के पांचवें व अंतिम दिन ऑस्ट्रेलिया को 137 रन से हराकर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 150वीं जीत दर्ज की। टीम इंडिया टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 150 या इससे ज्यादा जीत दर्ज करने वाला दुनिया का पांचवां देश बन गया है। टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज है।अमिताभ बच्चन ने टीम इंडिया की जीत पर लिखी कविता, 'टिम पेन पर कसा तंज'टीम इंडिया के इस सीरीज को सील करते ही न सिर्फ क्रिकेट दिग्गजों ने बल्कि बॉलीवुड के महान अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी अनोखे अंदाज में टीम को बधाई दी। अमिताभ बच्चन ने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भारतीय टीम की तारीफ की। उन्होंने लिखा, शाबाश टीम इंडिया, कोहली और बुमराह। छोड़ना मत।

इतना ही नहीं, अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक कविता भी पोस्ट की है। उन्होंने लिखा,
‘स्टम्प माइक पे पेन ने कोशिश करी अनेक,
किसी तरह भी ऋषभ पंत दें अपना विकेट फेंक;
बेबी सिटिंग का निमंत्रण पत्र, दिया उन्होंने उनको,
टेम्पररी कप्तान का पलट जवाब भारी पड़ गया उनको!’

इसके अलावा पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर लिखा, ‘टीम इंडिया का शानदार प्रयास, 2-1 की बढ़त बनाई, जसप्रीत बुमराह ने जीत के सबसे बड़े हीरो रहे। निश्चित तौर पर आज दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक।’

वहीं, कप्तान विराट कोहली की पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर जारी एक संदेश में भारतीय टीम की जीत पर अपनी खुशी जाहिर की। इसके साथ ही अनुष्का ने मैच की एक फोटो इंस्टाग्राम पर साझा कर इस जीत को ऐतिहासिक करार दिया।

वहीं, टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने बधाइयों के लिए प्रशंसकों को शुक्रिया कहा। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘समर्थन और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। अब सिडनी की बारी है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों का चौथा और आखिरी टेस्ट मैच अगले साल तीन जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा।’

https://www.instagram.com/p/Br_1RfLhYVS/?utm_source=ig_embed