
इस फिल्म को फैंस ने काफी पसंद भी किया था। लेकिन आपको बता दें कि सैफ अली खान ने करीना कपूर को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है जिससे जानने के बाद आपका दिल टूट सकता है। क्योंकि सैफ के इस जवाब से बॉलीवुड को भी मायूसी हाथ लग सकती है। एक इंटरव्यू के दौरान सैफ अली खान ने कहा कि मैं करीना कपूर खान के साथ कभी काम नहीं करना चाहूंगा।
दरअसल, न्यूज बेवसाइट पिंकविला के रिपोर्ट के अनुसार, सैफ अली खान ने इस बात का खुलासा किया वह करीना के साथ काम नही करना चाहते हैं। इसके पिछे वजह बताते हुए कहा कि वह और करीना एक दूसरे के साथ बहुत ही सहज महूसस करते हैं और यही सहज सिनेमा का सबसे बड़ा दुश्मन है।
अजनबियों के साथ काम काफी दिलचस्प होगा। यह एक स्वार्थी प्रोफेशन है। रीयल कपल मे लोगों की दिलचस्पी कम रहती है। बता दें कि सैफ और करीना ने एक साथ 5 फिल्में एलओसी, ओमकारा, कुर्बान, टशन और एजेंट विनोद मे काम किया है। फिल्म टशन से इन दोनों का प्यार परवान चढा था।