रेसिपी : नए साल के जश्न में घोलें ऑरेंज संदेश की मिठास

नए साल की पार्टी अगर आप घर पर करने की तैयारी कर रही हैं, तो जाहिर स्टार्टर, स्नैक्स और मेन कोर्स के साथ कुछ मीठे में रखने के बारे में भी जरूरी सोच रही होंगे। अभी तक अगर कोई स्वीट डिश फाइनल नहीं की है तो आज हम आपके लिए लाए हैं ऑरेंज संदेश की रेसिपी। यह मिठाई आपकी पार्टी के मेन्यू में चार चांद लगा देगी। इसे बनाना खास मुश्किल भी नहीं है। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी

सामग्री

  • 2 कप कसा हुआ ताज़ा पनीर
  • 3/4 कप ऑरेन्ज क्रश (संतरे का गूदा)
  • 2 टेबल-स्पून दुध
  • 1/2 कप छिले हुए संतरे के फांक 
  • 5 धागे केसर
  • 1 चम्मच पिस्ता बारीक़ कटा हुआ

विधि 
पनीर, संतरे का गूदा और दुध को एक बाउल में मिलाकर तब तक मसलें जब तक सारी सामग्री मिक्स होकर एक जैसी न हो जाए। मिश्रण की छोटी-छोटी गोलियां बनाएं और उसके ऊपर केसर के धागे व कटा हुआ पिस्ता डालकर सजाएं। सर्व करते समय इन्हें संतरे की फांक के साथ सजाकर पेश करें।

आप चाहें तो इसे प्लेट में डालकर अच्छी तरह फैला लें। इसके ऊपर संतरे की फांक लगाकर सजाएं। कम से कम 3 से 4 घंटे के लिए इसे फ्रिज में जमने के लिए रखें। ठंडा परोसें।