
सिधौली -सीतापुरHT: स्थानीय तहसील मुख्यालय पर लेखपाल संघ कार्यालय पर शनिवार को राजस्व निरीक्षक कमलाकर श्रीवास्तव व लेखपाल सुंदरलाल राजवंशी के सेवानिवृत्त के उपरांत विदाई समारोह का आयोजन लेखपाल संघ के द्वारा किया गया उपजिलाधिकारी ए आर फारूकी,तहसीलदार महोदया व नायाब तहसीलदार व संघ के जिलाध्यक्ष इरशाद अहमद व अध्यक्ष सच्चिदानंद दुबे ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को माला पहनाकर व शॉल व श्रीमद्भागवत गीता की प्रति भेंट कर सम्मानित किया/ कार्यक्रम का संचालन करते हुए अंशुमान पाण्डेय ने बताया कि दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने जीवनकाल के 35 वर्षों से अधिक समय विभाग और जनता की सेवा की है जो कि अपनेआप में गौरव की बात है और वर्तमान कार्यकारिणी के द्वारा सम्मान समारोह करके नई परिपाटी का आरंभ किया गया है । कार्यक्रम को उपजिलाधिकारी महोदय ने लंबे कार्यकाल की सेवा देने के लिए दोनों कर्मचारियों का आभार प्रकट किया ।
लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष इरशाद अहमद ने कहा कि तहसील कार्यकारिणी हमारे सेवानिवृत्त हुए साथियों के पेंशन सहित अन्य कार्यों में सहयोग करें ।
अध्यक्ष सच्चिदानंद ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि सेवानिवृत्त हुए साथियों से हमे बहुत कुछ सीखने को मिला है और साथ ही अनुरोध करता हूँ कि समय समय पर वह हम सभी को अपना मार्गदर्शन प्रदान करते रहें
कार्यक्रम को संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रसून अवस्थी ,मंत्री अविनाश मिश्रा सुशील मिश्रा , हीरालाल सहित सभी ने संबोधित किया । कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष संजीव शुक्ला ,अमियकांत शुक्ला ,विवेक पाण्डेय ,संदीप सिंह , रवि मिश्र प्रदीप यादव सहित तहसील के सभी कर्मचारियों की मौजूदगी नजर आई