दबिश देकर ताश के 52 पत्तों से जुंआ खेलते हुए 14 जुआरियों को पुलिस ने धर दबोचा

सिधौली सीतापुरHT : स्थानीय कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के फिरोज पुर गांव स्थित पँचायत भवन के निकट दबिश देकर ताश के 52 पत्तों से जुंआ खेलते हुए 14 जुआरियों को धर दबोचा गया जुंआरियों के पास से ताश की गड्डी व फड़ और जमा तलासी में 3150 /रुपये बरामद कर मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही की है 

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आमोद रंजन चौधरी व साथ रहे दरोगा विकास कुमार तिवारी तथा हमराही सिपाहियों ने फिरोजपुर गांव के निकट मुखबिर की सूचना पर जुआं के अड्डे पर दबिश देकर जुआ खेलते हुए सुनील पुत्र विनोद, हीरालाल पुत्र सुरेश, उमेश उर्फ पहाड़ी, ओम प्रकाश पुत्र छोटेलाल , पप्पू पुत्र विराजी , राकेश पुत्र रामचन्द्र, लालता प्रसाद पुत्र नरायन, मनीष पुत्र ओम प्रकाश, सुनील पुत्र ओमप्रकाश, सुनील पुत्र रामपाल, गुड्डू पुत्र असर्फी,सभी निवासी काजीकोला कोतवाली सिधौली लड्डन पुत्र कल्लू निवासी बाड़ी कोतवाली सिधौली रियाजू पुत्र फैयाज निवासी गड़ियाहसनपुर कोतवाली सिधौली छोटू पुत्र बलभद्र निवासी फिरोज पुर कोतवाली सिधौली को पकड़ा गया पुलिस ने सभी को सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेलभेज दिया है