
नाश्ते में लोग सैंडविच खाना बहुत पसंद करते हैं। ऐसे में आप मशरूम सैंडविच बनाकर सबको खुश कर सकती हैं। बनाने में आसान होने के साथ-साथ यह बेहद स्वादिष्ट व हेल्दी भी होंगे। तो चलिए जानते हैं ब्रेकफास्ट में मशरूम मशरूम सैंडविच बनाने की आसान रेसिपी-
आवश्यक सामग्री
मशरूम- 600 ग्राम(उबले हुए)
हरी मिर्च- 4
काली मिर्च- जरूरत अनुसार
मक्खन- 4 टेबलस्पून
व्हाइट ब्रेड- 12 स्लाइस
चीज (Cheddar Cheese) – 1 कप
रिफाइंड तेल- 2 टेबलस्पून
नमक- स्वादानुसार
बनाने की विधि
- सबसे पहले नाॅन स्टिक पैन में तेल गर्म करें। फिर इसमे मशरूम डाल कर 8-10 मिनट के लिए फ्राई करें। इसके बाद इसमें हरी मिर्च, नमक और काली मिर्च डाल कर भूनें।
- फ्राई करने के बाद इसे एक बाउल में निकाल लें।
- अब 6 ब्रेड स्लाइस पर बराबर मात्रा में मशरूम मिक्चर डालें। फिर दूसरी ब्रेड स्लाइस इसके ऊपर रखकर कवर करें।
- इसके बाद इसके ऊपर 1/2 टेबलस्पून मक्खन डालकर तवे पर दोनों साइड से गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।
- लीजिए आपके मशरूम सैंडविच बनकर तैयार हैं। अब आप इसे चाय या सॉस से साथ गर्मा-गर्म सर्व करें।