NHM के ऑडिट ऑफीसर पर जाली दस्तावेज़ लगा कर नौकरी पाने का इल्ज़ाम, जांच की मांग

राष्ट्रीय हेल्थ मिशन में ऑडिट ऑफिसर शांतनुलाल गुप्ता पर फ़र्ज़ी पेपर लगाकर नौकरी करने के गंभीर आरोप लगे है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि शांतनुलाल ने ऑफिसर ऑडिट की नौकरी पाने के लिए अनुभव अवधी में हेराफेरी करते हुए ऑफिसर ऑडिट का पद हासिल किया है।NHM के ऑडिट ऑफीसर पर जाली दस्तावेज़ लगा कर नौकरी पाने का इल्ज़ाम, जांच की मांग

इस गंभीर प्रकरण में शिकायतकर्ता विजय मिश्रा द्वारा स्टेट प्रोग्राम मॅनॅग्मेंट यूनिट नेशनल हेल्थ मिशन के डायरेक्टर को लिखित शिकायत की है।

आरोप है कि नेशनल हेल्थ मिशन में एन एच एम के एसपीएमयू के लिए ऑफिसर ऑडिट पद हेतु 2012 विज्ञापन जारी किया गया था। जिसमे इस पद की नियुक्ति के लिए 5 साल का अनुभव अनिवार्य था मगर शांतनु ने मानकों को पूरा नही किया।

विजय का आरोप है कि इस पद पर नियुक्ति के लिए शांतनुलाल गुप्ता द्वारा भी अप्लाई किया गया और जोड़तोड़ बिठाकर नौकरी हासिल कर ली गयी। इतना ही नही शांतनुलाल ने अनुभव प्रपत्रों में हेराफेरी भी की है। जिसका उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उसने अपने अनुभव के स्थान पर तीन वर्ष का ट्रेनी और दो वर्ष का अनुभव ही दर्शाया है।

उन्होंने नौकरी पाने के मकसद से अपने तीन वर्ष के ट्रेनी कार्यकाल को भी अनुभव दिखाकर नौकरी हासिल कर ली। जबकि विभाग द्वारा जारी किये गए विज्ञापन में इस पद के लिए कम से कम पांच वर्ष का अनुभव माँगा गया था।

विजय की माने तो आरोपित शान्तनुलाल ने वर्ष 2007 के मई माह में सीए इंटरन की परीक्षा पास की थी। जिसके बाद उन्होंने तीन वर्ष ट्रेनिंग की। तो उनके पास 5 वर्ष का अनुभव कहा से आया। जबकि ट्रेनिंग के बद पांच वर्ष के अनुभव की अनिवार्यता इस पद के लिए विभाग द्वारा मांगी गयी थी। विजय द्वारा दिए गए प्रार्थनापत्र में पूरे मामले की निष्पक्षता से जाँच कराने के साथ ही क़ानूनी कार्रवाई की भी मांग की गयी है। इस सन्दर्भ में आरोपित शांतनुलाल से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया मगर उनसे संपर्क नहीं हो सका।

जबकि हेल्थ मिशन के निदेशक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।