छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, ताम्रध्वज साहू संभालेंगे कानून व्यवस्था

रायपुरः छत्तीसगढ़ में मंगलवार को हुए शपथ ग्रहण के बाद गुरुवार को सभी 11 मंत्रियों को उनके विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. विभागीय बंटवारे में मुख्यमंत्री ने वित्त, सामान्य प्रशासन, ऊर्जा, खनिकर्म, जनसंपर्क, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग अपने पास ही रखा है. वहीं मुख्यमंत्री के साथ ही 18 दिसंबर को शपथ लेने वाले टीएस सिंहदेव को पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी बीस सूत्रीय, वाणिज्यिक कर (जीएसटी) विभाग और ताम्रध्वज साहू को लोक निर्माण विभाग, गृह, जेल, धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग सौंपा गया है.

छत्तीसगढ़ सरकार ने कर्जमाफी की ओर बढ़ाया कदम, किसानों के खाते में भेजे 1,248 करोड़

इसी तरह रविंद्र चौबे को संसदीय कार्य, विधि एवं विधायी कार्य, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी, पशुपालन, मछली पालन, जल संसाधन एवं आयाकट, मोहम्मद अकबर को परिवहन विभाग, आवास एवं पर्यावरण, वन विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण, उमेश पटेल को उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं जन शक्ति नियोजन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल एवं युवा कल्याण, जय सिंह अग्रवाल को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, पंजीयन एवं स्टाम्प की जिम्मेदारी दी गई है.