
मौनी आगामी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में पहली बार अमिताभ के साथ काम कर रही हैं। अमिताभ द्वारा फिल्म की शूटिंग के दौरान कोई सलाह देने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “नहीं, उन्होंने कोई खास सलाह नहीं दी क्योंकि अयान (मुखर्जी) सेट पर थे लेकिन बिग बी के साथ काम करते हुए मैं ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रही थी।”
उन्होंने कहा, “मैं उनके चेहरे को देखते हुए सोच रही थी कि भगवान ने क्या अवसर दिया है क्योंकि जैसा कि हम सभी जानते हैं कि वे दिग्गज हैं, इसलिए उनके साथ काम के दौरान खुद को भाग्यशाली महसूस कर रही थी।” करण जौहर द्वारा निर्मित ‘ब्रह्मास्त्र’ क्रिसमस पर 2019 में रिलीज होगी।इस साल सितंबर महीने में इस फिल्म की शूटिंग काफी चर्चा में रही थी जब राष्ट्रपति वहां पहुंचे थे। दरअसल, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बुल्गारिया की यात्रा पर गए थे जब वहां इसकी शूटिंग हो रही थी।