
फ़िलहाल भंसाली ने अपनी किसी नई फिल्म की घोषणा नहीं की है। कहा जा रहा है कि वो हीरा मंडी या इंशाअल्लाह नाम की फिल्में शुरू करना चाहते हैं। अनुष्का इन फिल्मों में होंगी या उनको लेकर भंसाली कोई नई फिल्म प्रोड्यूस करेंगे, इसकी घोषणा अभी नहीं की गई है। अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म ज़ीरो का प्रमोशन कर रही हैं। इसी महीने की 21 तारीख़ को रिलीज़ हो रही इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख़ खान और कटरीना कैफ भी काम कर रहे हैं।
पिछले दिनों ये खबर आई थी कि शाहरुख़ खान और सलमान खान एक साथ फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म में नज़र आ सकते हैं। हाल ही में जब शाहरुख़ खान से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा “संजय लीला भंसाली बहुत ही अद्भुत निर्देशक हैं और उनके पास सदा बताने के लिए कई कहानियां होती हैंl वह मुझे और सलमान खान को पसंद भी करते हैं और वह उनकी सभी कहानियां मुझे आकर बताते हैं लेकिन यह वाली अभी तक उन्होंने बताई नहीं हैl इसके अलावा इस समय मेरे पास एक ही फिल्म में काम करने का समय है जो की महेश मथाई के निर्देशन में बनने वाली राकेश शर्मा की बायोपिक हैl”