जिलाधिकारी पुलकित खरे ने रैन बसेरों का किया औचक निरीक्षण, बांटे कम्बल

हरदोई, जिलाधिकारी पुलकित खरे ने देर रात में रैन बसेरों एवं जल रहे अलावों का किया औचक निरीक्षण किया एवम ठंड में कपकपाते गरीबो को बांटे कंबल पूछा हालचाल –जिलाधिकारी ने जिंद पीर चौराहा, रेलवे स्टेशन, लखनऊ चुंगी, सिनेमा चौराहा, महिला अस्पताल,

जिला अस्पताल, बड़ा चौराहा, नुमाइश चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड एवं नगर पालिका कंपाउंड में बने रैन बसेरों का किया औचक निरीक्षण जिलाधिकारी ने रेलवे स्टेशन पर ठंड से ठिठुर रहे गरीबों को कंबल बांटे लखनऊ चुंगी पर सड़क के किनारे सो रहे अर्ध विक्षिप्त को जाकर कंबल उढ़ाया साथ में नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र, ई ओ जी लाल एसडीम सदर एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे