पत्नी ने भांजे के साथ मिलकर की मामा की हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार

अलीगढ़ के थाना जवा इलाके मैं 24 घंटे पहले हुए हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने पत्नी और भांजे सहित एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया है, अवैध संबंधों में बाधक बनने के चलते पत्नी ने प्रेमी भांजे के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया था,

अलीगढ़ के थाना जवा क्षेत्र अहरौला निवासी राजकुमार की 24 घंटे पहले पत्नी ने अपने भांजे के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या की थी,हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसएसपी अजय कुमार साहनी ने बताया कि अहरौला निवासी राजकुमार की पत्नी मिथिलेश के अपने भांजे से अवैध संबंध हो गए थे जिसके चलते अवैध संबंधों में अक्सर मामा राजकुमार बाधक बनता था मामा को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी मिथिलेश ने प्रेमी भांजे अजय के साथ मिलकर पहले पति राजकुमार की गोली मारकर हत्या की और शव को छुपाने के लिए 12 घंटे तक घर में बने बाथरूम में रखा और अगले दिन सब गाड़ी में रखकर फेकने की योजना बना रहे थे तभी मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सब को कब्जे में ले लिया और हत्यारों की तलाश में जुट गए देर शाम पुलिस ने सर्विलेंस के माध्यम से पत्नी मिथिलेश व उसके प्रेमी भांजे अजय व एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया है