कूड़ा बीनने वाले युवकों ने जंगल में ले जाकर युवती से किया गैंगरेप, तीन गिरफ्तार

चमोली जिले के कर्णप्रयाग में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के गिरफ्तार कर लिया है। 

पीड़ित युवती नारायणबगड़ क्षेत्र की बताई जा रही है। उसकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपी हरिद्वार की झोपड़ पट्टी में रहने वाले बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक पकड़े गए तीनों आरोपी नगरपालिका में कूड़ा बीनने का काम करते हैं। कर्णप्रयाग में पंच पुलिया के पास जंगल में ले जाकर तीनों आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

महिला एथलीट ने फौजी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

महिला एथलीट ने फौजी पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर हरिद्वार के एक होटल में दुष्कर्म करने और 60 हजार रुपये ठगने का आरोप लगाया है।

एथलीट ने सिविल लाइंस कोतवाली में फौजी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। फौजी यूपी के बागपत का रहने वाला है तो युवती मुजफ्फरनगर क्षेत्र के एक गांव निवासी है।

तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही फौजी से संपर्क कर मामले की जानकारी लेने का प्रयास कर रही है।