
पटना: आरएलएसपी के बागी विधायक ललन सिंह और सुधांशु शेखर ने एक बार फिर दावा किया गया है कि असली आरएलएसपी उनकी है. उन्होंने पार्टी के चुनाव चिह्न पंखा पर दावा ठोका है और उपेंद्र कुशवाहा पर तंज कसते हुए कहा है कि उपेंद्र कुशवाहा बंगाल की खाड़ी में चले गए हैं.
उन्होंने कहा है कि उपेंद्र कुशवाहा अब पंखा चुनाव चिह्न पर नहीं लड़ सकते हैं. उनके पास दो रास्ते हैं कि या तो वो हाथ चुनाव चिह्न यानि कांग्रेस या लालटेन यानि आरजेडी से चुनाव लड़ें.
वहीं, आरजेडी उपेंद्र कुशवाहा के पक्ष में खड़ी नजर आ रही है. आरजेडी प्रवक्ता भाई बीरेंद्र ने कहा है कि उपेंद्र कुशवाहा आरएलएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और जहां उपेंद्र कुशवाहा हैं वहीं आरएलएसपी भी है. विपक्षी यह जान लें कि लालटेन सदियों से जलता आ रहा है और जलता रहेगा.
वहीं, ललन पासवान और सुधांशु शेखर को जेडीयू का सहारा मिला है. जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि संख्या बल के हिसाब से एमएलए एमपी इनके साथ हैं आरएलएसपी के सांसद विधायक उपेंद्र कुशवाहा को छोड़ चुके हैं और अकेले उपेंद्र कुशवाहा पंखा लेकर चलेंगे तो लालटेन को बूझना तय है.
साथ ही उन्होंने कहा है कि उपेंद्र कुशवाहा पहले तेजस्वी यादव जिंदाबाद करेंगे उसके बाद लालू यादव से परमिशन लेकर चुनाव लड़ेंगे. हालांकि इस मुद्दे पर फिलहाल उपेंद्र कुशवाहा ने कुछ भी नहीं कहा है लेकिन उपेंद्र कुशवाहा का क्या रिएक्शन होगा ये देखना भी दिलचस्प होगा.