क्रिसमस डे के विरोध में हिन्दू महासभा ने मनाया तुलसी दिवस।

अलीगढ़ में क्रिसमस डे के विरोध में हिंदू महासभा ने तुलसी दिवस मनाया, लोगों को वितरित किए तुलसी के पौधे, हिंदुओं के सनातन देश भारत वर्ष का क्रिसमस डे से कोई लेना देना नहीं – हिन्दुमहासभा, कान्वेंट स्कूल हमारे देश के बच्चों को पाश्चात्य संस्कृति की ओर धकेलने का कर रहे हैं कार्य, आगामी 25 दिसंबर के दिन सम्पूर्ण भारत मे तुलसी दिवस मनाया जाएगा – हिन्दुमहासभा ।

अलीगढ़ के रामघाट रोड स्थित एसएमबी इण्टर कॉलेज के सामने तुलसी पौधे वितरण करते हुए अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडे ने कहा कि आज 25 दिसंबर क्रिसमस डे के विरोध में तुलसी पूजन कर तुलसी दिवस मनाया जा रहा है, जिसके तहत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं द्वारा 11 सौ तुलसी पौधे वितरित करने का कार्य पूर्ण किया जा रहा है, आगे कहा कि कान्वेंट स्कूल्स द्वारा हमारे देश के बच्चों को पाश्चात्य संस्कृति की ओर धकेलने का कार्य कर रहे हैं, जिसको कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा, क्रिसमस डे पर जिस प्लास्टिक के पौधे की पूजा की जाती है उससे कहीं ज्यादा अच्छा है कि हम सभी लोग तुलसी का पूजन करें, क्योंकि साइंटिफिक रूप से भी तुलसी पौधे के अंदर काफी सारे गुण पाए जाते हैं,,,वहीं आगामी 25 दिसंबर के लिए ऐलान किया कि हिन्दुमहासभा द्वारा भारत वर्ष में तुलसी दिवस का विशाल आयोजन किया जाएगा।