
आवारा गौवंश के तांडव से किसान हुआ परेशान, आवारा गौवंश किसानों की खेती को कर रहे हैं तबाह, परेशान किसानों ने प्राथमिक विद्यालय के अंदर दर्जनों गाय और सांड को किया बंद, मजबूरन टीचरों ने स्कूल की छुट्टी कराकर बच्चों को भेजा घर, किसानों के हंगामे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम और इलाका पुलिस, जिला प्रशासन ने नहीं दिखाई संवेदनशीलता, एसडीएम ने किसानों से चंदा कराकर पशुओं को गौशाला भिजवाने की कराई व्यवस्था, थाना इगलास इलाके के गाँव तमोटिया का मामला।
एक तरफ गाय के नाम पर पूरे प्रदेश में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है तो वहीँ दूसरी ओर अलीगढ़ का किसान गौवंश को लेकर काफी परेशान नजर आ रहे है,, वजह है किसानों की खेती,,,, गौवंश के तांडव से रोजाना किसानों की दर्जनों बीघा खेती बर्बाद हो रही है, जब किसानों द्वारा प्रशासन से शिकायत के बावजूद भी इसका कोई हल नहीं निकल पाया तो इलाके के दर्जनों ग्रामीण किसानों ने तंग आकर दर्जनों गाय और सांड के झुंड को प्राथमिक विद्यालय में बंद कर दिया । दरअसल जनपद अलीगढ़ की तहसील इगलास के गांव तमोटिया में परेशान किसानों ने आवारा गाय व सांडों को सरकारी स्कूल में बंद कर दिया तो प्रशासन नींद से जाग उठा और प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम और इलाका पुलिस मय फोर्स मौके पर पहुँच कर हस्तक्षेप शुरू कर दिया, अधिकारियों के समझाने के बाद भी किसान गौवंश को अपने गाँव मे खुला छोड़ने को राजी नहीं थे, काफी हंगामे के बाद एसडीएम इगलास ने जनता को समझाते हुए गौवंश को स्कूल से निकलवाकर टप्पल स्थित गौशाला में भिजवाने की बात कही, यहाँ एसडीएम की संवेदनहीनता उस कैमरे में कैद हुई जब उन्होंने जिला प्रशासनिक स्तर से गौवंश को भिजवाने की व्यवस्था न करते हुए किसानों से आवारा पशुओं को किसी वाहन द्वारा भिजवाने के लिए खुद ही व्यवस्था करने की सलाह दी और किसानों से चंदा इकट्ठा करवाया, बेचारे किसानों ने वहाँ मौजूद सभी से चंदा एकत्रित किया और आवारा गौवंश को टप्पल स्थित गौशाला भिजवाया गया, इस पूरे वाकये में करीब 12 घंटे लग गए, आक्रोशित किसानों का कहना है कि शासन-प्रशासन द्वारा उनकी सुनवाई नहीं होती है। तो वहीं एसडीएम ने त्वरित कार्रवाई की बात कही।