
अगर आपका वजन सामान्य से ज्यादा है तो अपनी सेक्स लाइफ को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। हाल ही में एक रिसर्च में सामने आया है कि थोड़ा ज्यादा वजन वाले पुरुषों की ओर कम या सामान्य वजन वाले लोगों की तुलना में सेक्स पार्टनर अधिक आकर्षित होती हैं। यह रिसर्च 37 वर्ष की औसत आयु के और अपोजिट सेक्स की ओर आकर्षित होने वाले 60,058 लोगों पर किया गया। अध्ययन में एक रोचक बात निकलकर सामने आई कि अधिक वजन वाले पुरुषों के सेक्स पार्टनर की संख्या अमूमन अधिक पाई गई।
अमेरिका के कैलिफोर्निया में चैपमैन यूनिवर्सिटी में सहायक प्रोफेसर व अध्ययन के मुख्य लेखक डेविड फ्रेडरिक ने कहा कि सामान्य वजन वाले व अधिक वजन वाले पुरुषों ने सर्वाधिक यौन साथी की बात स्वीकार की, जबकि कम वजन वाले पुरुषों ने सबसे कम यौन साथी की बात कही। वहीं महिलाओं के संदर्भ में भी यह बात सामने आई कि अन्य महिलाओं की तुलना में कम वजन वाली महिलाओं के यौन साथी कम रहे।
फ्रेडरिक ने कहा कि कम वजन वाली महिलाओं के यौन साथी कम होने के कई कारण हो सकते हैं। वे अपने वजन को लेकर बेहद असंतुष्ट हो सकती हैं, जिसके कारण वे अपने शरीर के प्रदर्शन में अरुचि दिखाती होंगी। इसके अलावा, कई तरह की बीमारियों से पीड़ित होने के कारण भी उनके वजन में कमी हो सकती है, जिसके कारण उनके यौन साथियों की संख्या में कमी हो सकती है। यह अध्ययन शोध पत्रिका ‘इवोल्यूशनरी साइकोलॉजी’ के ताजा अंक में प्रकाशित हुआ है।