अफगानिस्तान : काबुल में सरकारी परिसर में आतंकी हमला, 29 की मौत, 20 घायल

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल स्थित एक सरकारी परिसर में सोमवार को आत्मघाती आतंकी हमले में 29 लोग मारे गए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अफगानिस्तान में सैनिकों की संख्या में कटौती के बाद हुए हमलों में यह सबसे बड़ा हमला है। हमले की अभी किसी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। काबुल में यहां लोक निर्माण मंत्रालय समेत कई महत्वपूर्ण कार्यालय हैं। हमले में 20 लोगों के घायल होने की भी खबर है। अफगानिस्तान : काबुल में सरकारी परिसर में आतंकी हमला, 29 की मौत, 20 घायल

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक अफगानी सेना ने तीन हमलावरों को मार गिराने के साथ ही परिसर में फंसे 350 से ज्यादा लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। वहीं चौथा हमलावर कार धमाके में मारा गया। हमलावरों के चंगुल से बचने के लिए परिसर की तीसरी मंजिल से कूदने वाले एक नागरिक की कई हड्डियां टूट गई उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।