लुंगी से लटकता हुआ मिला अधेड़ का शव

सिधौली-सीतापुर: स्थानीय तहसील अन्तर्गत थाना कोतवाली सिधौली क्षेत्र के खैरन्देशनगर मजरे गनेशपुर में (50 ) वर्षीय अधेड़ का शव गांव के पूरब आम के पेंड में लुंगी से लटकता हुआ शव पाया गया मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को पेंड से नीचे उतरवाया व शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मिली जानकारी के अनुसार गनेशपुर निवासी राजकुमार (50 )वर्ष पुत्र बाबूराम आज दोपहर लगभग 11 बजे घर से शौच के लिए निकले फिर वापस घर नही पहुँचे दोपहर ग्रामीण अपने खेत से गन्ना काटकर वापस जा रहे थे राजकुमार का लटकता शव देखकर मृतक के पुत्र पंकज को सूचना दी जो लखनऊ में एक होटल पर काम करता था पंकज ने बताया कि लगभग18 बीघा जमीन थी जिसमे से 12 बीघा बेच दिया शेष 6 बीघा खेत पर ग्रीन कार्ड का व शोलर लाइट का कर्ज ले रखा था कर्ज से भी परेशान रहते थे कल से तबियत ज्यादा खराब रहती थी परिजन कर्ज से तंग आकर खुदकशी किए जाने की आशंका जता रहे हैं.